HomeHindi NewsEntertainmentToday's History : पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित.. जया बच्चन का हुआ...

Today’s History : पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित.. जया बच्चन का हुआ था जन्म

भारत और विश्व इतिहास में 9 अप्रैल का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। इस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना को महामारी घोषित किए जाने के 100 दिन पूरे हुए थे। आज के दिन ही सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने 2011 में लोकपाल विधेयक के लिए 95 घंटे का अपना अनशन समाप्त किया था, तब भारत सरकार ने उनकी मांगें मान ली थीं। 9 मई 1953 को वार्नर ब्रदर्स ने हाउस ऑफ वैक्स शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की थी। वार्नर ब्रदर्स ने न्यूयॉर्क में पैरामाउंट थिएटर में हाउस ऑफ वैक्स शीर्षक से पहली रंगीन 3डी फिल्म प्रदर्शित की। यह विंसेंट प्राइस अभिनीत एक हॉरर फिल्म थी और 1953 में रिलीज़ हुई 3डी फिल्मों की लहर में एक महत्वपूर्ण फिल्म थी। वहीं 1948 में भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया भादुड़ी का जन्म हुआ था। उन्होंने कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया और बाद में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ घर बसाया।

9 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

  • 1667 में पेरिस में 9 अप्रैल 1667 को पहली बार एक सार्वजनिक कला प्रदर्शनी आयोजित की गई थी, जो कला इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना थी।
  • 1669 में मुगल बादशाह औरंगजेब ने 9 अप्रैल 1669 को एक आदेश जारी किया था, जिसमें हिंदू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने की बात कही गई थी। यह उसके शासनकाल में धार्मिक असहिष्णुता का एक उदाहरण माना जाता है।
  • 1860 में पहली बार मनुष्य की आवाज रिकार्ड की गई ।
  • 1893 में प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार, लेखक और बौद्ध धर्म के विद्वान राहुल सांकृत्यायन का जन्म 9 अप्रैल 1893 को हुआ था। उन्हें महापंडित के नाम से भी जाना जाता है। उनकी रचनाओं ने हिंदी साहित्य और इतिहास को समृद्ध किया।
  • 9 अप्रैल 1860 को पहली बार मानव आवाज को रिकॉर्ड किया गया था। यह तकनीकी प्रगति का एक ऐतिहासिक क्षण था।
  • 1965 में कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध छिड़ा।
  • 1988 में अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए।
  • 1988 में ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
  • 2002 में बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
  • 2003 में इराक को सद्दाम की तानाशाही से मुक्ति मिली।
  • 2003 में स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
  • 2003 में इराक में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने बगदाद पर कब्जा कर लिया और सद्दाम हुसैन की सत्ता को समाप्त कर दिया। यह आधुनिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी।
  • 2005 में प्रिंस चाल्र्स ने कैमिला से विवाह किया।
  • 2008 में नेपाल में संविधान सभा के लिए मतदान हुआ।
  • 2010 में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंय ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments