HomeHindi Newsपाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए टिम साऊदी ने बनाया एक...

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए टिम साऊदी ने बनाया एक खास रिकॉर्ड

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच क्राइस्टचर्च के मैदान पर पांचवा T20 मुकाबला खेला गया। इस 5वे T20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 42 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि न्यूजीलैंड ने 4-1 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम के तेज गेंदबाज टिम साऊदी ने चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर दो सफलता हासिल की।

आपको बता दें टिम साउदी टी-20 इंटरनेशनल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साउदी के पाकिस्तान के खिलाफ 23 मैच में 38 विकेट हो गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 18 मैच में 37 विकेट लिए हैं।

बता दें कि साउदी टी-20 इंटरनेशनल के सबसे सफल गेंदबाज हैं, उनके नाम 119 पारियों में 157 विकेट दर्ज हैं। टिम साउदी काफी बड़े गेंदबाज है और एक लंबे अरसे से न्यूजीलैंड की टीम के लिए खेल रहे हैं और बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments