HomeHindi Newsबाबरी मस्जिद पक्ष के पूर्व वादी ने कही बड़ी बात.. जानें क्या...

बाबरी मस्जिद पक्ष के पूर्व वादी ने कही बड़ी बात.. जानें क्या बोले इकबाल अंसारी

अयोध्या भूमि विवाद मामले में बाबरी मस्जिद पक्ष के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जितने भी लोग अयोध्या आए हैं, सभी का स्वागत है। हम चाहते हैं कि भगवान राम विराजमान हों और लोग उनका दर्शन-पूजन करें और उनके बताए रास्ते पर चलें। हर धर्म इंसानियत का प्रतीक है। हर धर्म यही सिखाता है कि आपस में बैर नहीं होना चाहिए, आपस में मेल जोल होना चाहिए।
मोदी पर बरसाए थे फूल
इकबाल अंसारी अयोध्या निवासी हैं और उनके पिता बाबरी मस्जिद पक्ष के वादी थे। उन्होंने सालोंसाल बाबरी मस्जिद का अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष किया। उनके निधन के बाद इकबाल अंसारी ने अदालत में उनकी लड़ाई जारी रखी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का आदेश उन्होंने शिरोधार्य किया और सामाजिक सद्भाव का परिचय दिया। 30 दिसंबर को जब मोदी अयोध्या आए थे, तब उन्होंने रोड शो निकाला था। तब इकबाल ने मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया था। तब उनकी तस्वीर काफी वायरल हुई और लोगों ने उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments