HomeHindi NewsCrimeपाकिस्तान से आया धमकी भरा मेल.. कपिल, राजपाल समेत इन्हें मिली धमकी

पाकिस्तान से आया धमकी भरा मेल.. कपिल, राजपाल समेत इन्हें मिली धमकी

पाकिस्तान से एक धमकी भरा मेल भारत भेजा गया है। इनमें कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्टर राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस इस धमकी भरे मेल की जांच कर रही है। साथ ही शिकायत भी दर्ज कर ली गई है। इन सितारों को धमकी भरा मेल भेजने वाले ने कहा है कि अगर 8 घंटे में इन्होंने जवाब नहीं दिया तो कार्रवाई की जाएगी। पता चला है कि धमकी भरा मेल पाकिस्तान से भेजा गया है। ईमेल में उनके करीबी और रिश्तेदारों को भी टारगेट किया गया है। पुलिस की जांच में ईमेल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान का निकला है।

धमकी भरे ईमेल में यह लिखा

धमकी भरी ईमेल किसी विष्णु नाम के शख्स ने भेजा है। इसमें उसने कहा है कि हम यह सब किसी पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं कर रहे हैं। हमारे पास तुम्हारी सारी एक्टिविटी की जानकारी है। अगले 8 घंटे के अंदर तत्काल प्रतिक्रिया की उम्मीद है। अगर हमें कोई जवाब नहीं मिला तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। आखिरी में इसमें ईमेल भेजने वाले का नाम विष्णु लिखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments