HomeHindi Newsजिंबॉब्वे के खिलाफ सीरीज में ये दिग्गज संभालेगा भारतीय टीम का कोच...

जिंबॉब्वे के खिलाफ सीरीज में ये दिग्गज संभालेगा भारतीय टीम का कोच पद

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच 6 जुलाई से 5 मैचों की T20 श्रृंखला का आगाज होने जा रहा है। इस T20 श्रृंखला में भारत की युवा टीम जा रही है जिसमें अभिषेक शर्मा, रियान पराग जैसे खिलाड़ी है। शुभमन गिल इस टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। लेकिन अब बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने यह खुलासा किया है कि इस दौरे पर भारतीय टीम का कोच कौन होगा यह बात उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई है।

वीवीएस लक्ष्मण होंगे जिंबॉब्वे के दौरे पर कोच

बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने कहा कि “कोच औऱ सेलेक्टर दोनों के नाम का ऐलान जल्द ही होगा। सीएसी ने इंटरव्यू के बाद दो नाम चुने हैं और मुंबई पहुंचने के बाद जो भी उनका फैसला होगा उसके साथ हम जाएंगे। वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे जा रहे हैं, लेकिन नए हेड कोच श्रीलंका सीरीज से साथ में जुड़ेगा।

यानी अभी यह बात भी तय नहीं हुई है कि अगले कोच गौतम गंभीर ही है। क्योंकि दो नाम चुने गए हैं और इसका फैसला मुंबई में होगा और श्रीलंका के खिलाफ जो सीरीज भारत को खेलनी है उसमें नए कोच टीम इंडिया के साथ होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments