HomeHindi NewsBusinessस्मार्टफोन एक्सपोर्ट में भारत ने लंबी छलांग..चीन की कंपनियों धड़ाम

स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में भारत ने लंबी छलांग..चीन की कंपनियों धड़ाम

भारत का एक बार फिर दबदबा बढ़ा है। स्मार्टफोन एक्सपोर्ट के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़कर लंबी छलांग मारी है। मोदी सरकार की नीतियों की वजह से भारत में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कभी सिरमौर रहा चीन अब पिछड़ रहा है। चीन और वियतनाम में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 2024 में चीन में मोबाइल एक्सपोर्ट 2.78 फीसद गिर गया है। वियतनाम में मोबाइल एक्सपोर्ट में 17.6 फीसद गिरावट दर्ज की गई है। इसी दौरान भारत में मोबाइल एक्सपोर्ट में 40.5 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है।
भारत शिफ्ट हो रहा मोबाइल का मार्केट
इससे पहले चीन और वियतनाम से पूरी दुनिया को स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट होता था। अब दोनों देशों को भारत से जोरदार टक्कर मिल रही है। चीन और वियतनाम से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट का मार्केट भारत शिफ्ट हो रहा है। आंकड़े भी इसी तरह का इशारा कर रहे हैं। इसके साथ ही भारत ने लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। PM मोदी ने 5 सालों में विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments