HomeHindi Newsगुजरात टाइटंस की टीम का साथ छोड़ सकता है यह दिग्गज

गुजरात टाइटंस की टीम का साथ छोड़ सकता है यह दिग्गज

आईपीएल की एक बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की टीम के हेड कोच आशीष नेहरा और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल यह कहा जा रहा है कि आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी दोनों गुजरात टाइटंस की टीम का साथ छोड़ने नजर आ सकते हैं।

गुजरात टाइटंस की टीम के साथ 3 सालों से हैं आशीष नेहरा

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम गुजरात टाइटंस की टीम की बात की जाए तो आशीष नेहरा इस टीम के साथ 3 सालों से हेड कोच के रूप में काम कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस की टीम का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है। पहले साल में ही टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को हराते हुए खिताब अपने नाम किया। और दूसरे साल फाइनल तक अपना सफर तय किया, लेकिन तीसरे साल टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

यही वजह है कि अब आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी दोनों इस टीम का साथ छोड़ते हुए नजर आ सकते हैं। अब टीम का नया हेड कोच कौन बनेगा इसको लेकर फिलहाल युवराज सिंह से संपर्क किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments