More
    HomeHindi Newsचिन्नास्वामी स्टेडियम में इस तरह का है महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

    चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस तरह का है महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

    चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का महा मुकाबला 18 मई को खेला जाना है। अगर इस मुकाबले की बात की जाए तो जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह प्लेऑफ में प्रवेश कर जाएगी। ऐसे में यही वजह है कि इस मुकाबले को सबसे बड़ा मुकाबला कहा जा रहा है।

    बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्लेबाजी में शानदार रिकॉर्ड है इस आर्टिकल में हम महेंद्र सिंह धोनी की उन परियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु के खिलाफ खेली है

    कुछ इस तरीके का है चिन्नास्वामी स्टेडियम में धोनी का बल्लेबाजी रिकॉर्ड

    बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में धोनी 10 पारियों मे 413 रन बना चुके हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से चार अर्धशतक और 30 छक्के बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में निकले हैं। धोनी को बेंगलुरु का मैदान काफी पसंद आता है। यही वजह है कि धोनी की कई यादगार पारियां इस मैदान पर पहले भी आ चुकी हैं। ऐसे में अगर धोनी बल्लेबाजी में ऊपर आते हैं तो बेंगलुरु के लिए चिंता की बात हो सकती है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments