HomeHindi Newsजन-जन की है यही पुकार, महाराष्ट्र में सीएम धामी का नारा

जन-जन की है यही पुकार, महाराष्ट्र में सीएम धामी का नारा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महाराष्ट्र के चुनावी दौरे कर रहे हैं। वे एक दिन में कई जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जन-जन की है यही पुकार, महाराष्ट्र फिर चुनेगा भाजपा सरकार। महाराष्ट्र में उत्तरांचल संघ द्वारा आयोजित स्नेह सम्मेलन में सम्मिलित हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखण्डी भाई-बहनों को संबोधित कर बांद्रा पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आशीष को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

देवतुल्य जनता का उत्साह देखते हुए आश्वस्त हूँ

सीएम धामी ने कहा कि महाअघाड़ी गठबंधन भ्रष्टाचार व घोटालों से लिप्त लोगों का संगठन है, महाराष्ट्र की जनता भी यह जान चुकी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा महाराष्ट्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों एवं देवतुल्य जनता का उत्साह देखते हुए भाजपा की प्रचंड विजय हेतु आश्वस्त हूँ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments