HomeHindi NewsDelhi Newsहादसा नहीं ये तो नरसंहार है.. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता ने बोला...

हादसा नहीं ये तो नरसंहार है.. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता ने बोला बड़ा हमला

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल रात जो हुआ, वो हादसा नहीं नरसंहार है। वहां का मंजर देखकर दिल दहल गया। आस्था और विश्वास से भरे कई श्रद्धालु कुंभ जाने के लिए आए तो जरूर, लेकिन रेलवे प्रशासन की नाकामी के कारण दम घुटने से 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के चश्मदीदों की बातें सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कुलियों ने शवों को लाद-लादकर बाहर निकाला। मौके पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस की व्यवस्था तक नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल में लाशों का अंबार लगा हुआ था। लोगों के चेहरे पर अपनों को खोने के दुख के साथ ही वो दहशत दिखी, जिसका सामना उन लोगों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किया। श्रद्धालुओं के इस नरसंहार का जिम्मेदार कौन है?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments