HomeHindi Newsमुंबई इंडियंस की टीम में अचानक हुई खतरनाक गेंदबाज की एंट्री

मुंबई इंडियंस की टीम में अचानक हुई खतरनाक गेंदबाज की एंट्री

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान को अपनी टीम में शामिल किया है। मुजीब उर रहमान इससे पहले आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं और अब वो पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस ने मुजीब उर रहमान को अल्लाह गजनफर की जगह शामिल किया है जो चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

इस खिलाड़ी की जगह रहमान को किया गया शामिल

आईपीएल के 18वें सीजन के लिए अल्लाह गजनफर को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 4 करोड़ 80 लाख की कीमत देकर खरीदा था। गजनफर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में काफी बेहतरीन गेंदबाजी की थी। इससे ही प्रभावित होकर मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया था। हालांकि सीजन के आगाज से पहले ही उन्हें बड़ा झटका लग गया और गजनफर पूरे टूर्नामेंट से ही चोटिल होकर बाहर हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments