HomeHindi Newsम्यांमार में भूकंप का तीसरा झटका.. पीएम मोदी ने यह कहा

म्यांमार में भूकंप का तीसरा झटका.. पीएम मोदी ने यह कहा

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले दो झटके आए जिससे बड़ी तबाही हुई है। यह तीसरा झटका है। इससे पहले रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

भारत भी चिंतित, संपर्क में है विदेश मंत्रालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है।

ये नुकसान हुआ

म्यांमार के अलावा, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस किए गए। म्यांमार और बैंकॉक में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कुछ वीडियो में इमारतों के गिरने और सडक़ों पर दरारें पडऩे की तस्वीरें सामने आई हैं। म्यांमार में एक नदी पर बना एवा ब्रिज ढह गया है। बैंकॉक में गगनचुंबी इमारतों के पूल का पानी भी झरने की तरह नीचे आने लगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments