HomeHindi NewsEntertainmentसिकंदर ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई.. शोज हाउसफुल, इतने बिके...

सिकंदर ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई.. शोज हाउसफुल, इतने बिके टिकट

ईद के अवसर पर सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर सलमान और ईद का कॉम्बिनेशन हमेशा से धमाकेदार रहा है। मंगलवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और तीन दिनों में 13 हजार से अधिक शोज के लिए 1.47 लाख से अधिक टिकटों की प्री-सेल्स बुकिंग हो चुकी है। रविवार से ज्यादा सोमवार और मंगलवार की टिकटें बिकी हैं। दूसरे और तीसरे दिन के कई सिंगल स्क्रीन शोज अभी से हाउसफुल हो चुके हैं।

एआर मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी एक्शन-ड्रामा सिकंदर रविवार यानि 30 मार्च को रिलीज हो रही है। यह छुट्टी का दिन होने और दूसरे दिन ईद होने से इसका सीधा असर फिल्म पर भी दिख रहा है। रमजान में रोजेदार सिनेमाघरों से दूर रहते हैं। लिहाजा रविवार को सलमान के फैंस का बड़ा हिस्सा चाहकर भी सिनेमाघर नहीं पहुंच सकता। इसलिए सोमवार और मंगलवार के शोज सिंगल स्क्रीन थिएटर्स अभी से हाउसफुल हो चुके हैं।

1.47 लाख टिकटों की प्री-सेल्स बुकिंग

सिकंदर ने शुक्रवार सुबह तक एडवांस बुकिंग से 4.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। ब्लॉक/रिजर्व सीटों को जोड़ दें तो कुल 9.67 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है। हालांकि हालांकि सिकंदर अभी सलमान की पिछली रिलीज टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग से काफी पीछे है। 2023 में इस फिल्म ने 22.97 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। सिकंदर प्री-सेल्स बुकिंग में पिछड़ सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments