HomeHindi Newsभारत- इंग्लैंड मुकाबले में रिकॉर्ड्स की लगेगी झड़ी, बन सकते हैं यह...

भारत- इंग्लैंड मुकाबले में रिकॉर्ड्स की लगेगी झड़ी, बन सकते हैं यह बड़े रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर पहला T20 मुकाबला आज खेला जाना है। दोनों टीमें बेहद शानदार हैं और दोनों टीमों के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने मिल सकता है। अब देखना यह है कि T20 सीरीज में कितने रिकॉर्ड बनते हैं और किस तरीके से दोनों टीमों की एप्रोच रहती है।

पहले T20 मुकाबले में बन सकते हैं यह रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी अगर 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले आठवें खिलाड़ी बन जाएंगे। शमी ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 188 मैच की 245 पारियों में 448 विकेट हासिल किए हैं। भारत के लिए अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव, रविंद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ ही अभी तक भारत के लिए इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।

हार्दिक ने अभी तक 109 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 97 पारियों में 89 विकेट अपने खाते में डाले हैं। अगर वह दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार औऱ जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। टी-20 इंटरनेशनल में भुवनेश्वर ने 90 विकेट और बुमराह ने 89 विकेट लिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments