HomeHindi NewsBusinessउप्र में था चारों तरफ अपराध, होते थे दंगे.. इन्वेस्टर्स समिट में...

उप्र में था चारों तरफ अपराध, होते थे दंगे.. इन्वेस्टर्स समिट में बोले सीएम मोदी

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 7-8 वर्ष पहले हम सोच भी नहीं सकते थे कि उत्तर प्रदेश में भी निवेश और नौकरियों को लेकर ऐसा माहौल बनेगा। उस समय चारों तरफ अपराध, दंगे इन्हीं की खबरें आती थीं। लेकिन आज उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपए का निवेश आ रहा है। मोदी ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश का सांसद हूं और जब मेरे उत्तर प्रदेश में कुछ होता है तो मुझे बहुत प्रसन्नता होती है।
रेड कार्पेट कल्चर बन गया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हजारों योजनाओं पर काम शुरू हो रहा है। ये जो फैक्ट्रियां, उद्योग लग रहे हैं, ये उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने वाले हैं। मैं सभी निवेशकों और विशेषकर उत्तर प्रदेश के युवाओं को विशेष रूप से बधाई देता हूं। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार को 7 साल हो गए हैं। 7 वर्षों में प्रदेश में रेड कार्पेट कल्चर बन गया है। आप याद करिए भ्रष्टाचार और भेदभाव रहता था। पहले की सरकारों ने लोगों को अपना ही लाभ लेने के लिए लाइनें लगवाईं। अब हमारी सरकार खुद गरीब के दरवाजे पर आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments