HomeHindi Newsमहिला सीएम होते हुए भी अन्याय.. संदेशखाली की महिलाओं ने ममता बनर्जी...

महिला सीएम होते हुए भी अन्याय.. संदेशखाली की महिलाओं ने ममता बनर्जी पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में रहने वाली महिलाएं सीएम ममता बनर्जी से नाराज हैं। एक महिला ने कहा कि हमारा संदेशखाली में रहना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। उत्तम सरदार, शिबू हजरा ये लोग गिरफ्तार हुए हैं लेकिन इन्हें सजा नहीं हुई है। इन्हें और शहाजहां शेख को सज़ा होनी चाहिए। हम सम्मान के साथ रहना चाहते हैं लेकिन एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए वे (ममता बनर्जी) हमारा दुख नहीं समझ पा रहीं। हमें लगा था कि वे हमसे बात करने आएंगी, हमारी ओर से बोलेंगी लेकिन जिन लोगों ने हम पर हमला किया, वे उनकी तरफ से बोल रही हैं।
ममता के बारे में क्या कहें
संदेशखाली में रहने वाली एक और महिला ने कहा कि ममता बनर्जी के बारे में क्या बोलें। उन्होंने हमारी सुध नहीं ली, हमसे मिलीं नहीं। उनके बारे में क्या कहें, वे खुद भी एक महिला हैं और हम भी महिला हैं। ऐसे में अगर वे हमारे पास न आएं तो सोचिए हमारी क्या दशा होगी। महिलाओं ने पुलिस और स्थानीय टीएमसी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments