HomeHindi Newsऋषभ पंत और लिटन दास के बीच हुई तीखी बहस, ये है...

ऋषभ पंत और लिटन दास के बीच हुई तीखी बहस, ये है पूरा मामला

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल जारी है और लंच तक भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत इस वक्त शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन इस मुकाबले में ऋषभ पंत जब बल्लेबाजी करने आए तब बांग्लादेश की टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास से उनकी तीखी बहस हो गई।

बॉल मारने को लेकर कोई दोनों के बीच बहस

दरअसल जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए तब भारतीय टीम का स्कोर 34 रनों पर 3 विकेट हो गया था। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली पवेलियन लौट चुके थे। तभी ऋषभ पंत ने आते ही कुछ बेहतरीन शॉट लगाए और अच्छी खासी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन एक शॉट पंत ने मिडऑन की तरफ खेला उसके बाद फील्डर ने थ्रो किया और तभी लिटन दास से उनकी बहस हो गई। तब ऋषभ पंत ने लिटन दास से कहा कि मेरे को बॉल क्यों मार रहे हो? तब लिटन दास ने जवाब में कहा कि वो तो थ्रो मारेगा ही।

इसके बाद थोड़ी बहुत बहस ऋषभ पंत और लिटन दास के बीच हुई लेकिन उसके बाद मामला ज्यादा नहीं बढ़ा और ऋषभ पंत फिर बल्लेबाजी करने लगे। अब सोशल मीडिया पर लगातार ऋषभ पंत और लिटन दास की बहस करते हुए तस्वीर भी वायरल हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments