HomeHindi NewsChhattisgarh News'दीवार में एक खिड़की रहती थी’ रचना की भेंट.. सीएम विष्णु देव...

‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ रचना की भेंट.. सीएम विष्णु देव साय से मिले प्रेस क्लब के पदाधिकारी

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की रचना ’दीवार में एक खिडक़ी रहती थी’ भेंट की। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, प्रेस क्लब महासचिव वैभव शिव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई एवं संयुक्त सचिव द्वय तृप्ति सोनी, अरविंद सोनवानी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments