HomeHindi NewsAFG और SA की टीम के बीच आज है मुकाबला,ऐसी हो सकती...

AFG और SA की टीम के बीच आज है मुकाबला,ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला शुक्रवार, 21 फरवरी को अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच नेशनल स्टेडियम कराची में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 02:30 बजे से खेला जाएगा। तो आइए इस मुकाबले के शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि इस हाईवोल्टेज गेम के लिए इन दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है।

कराची के मैदान पर यह मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में यह देखना होगा कि यहां पर स्पिनर्स को कितनी मदद मिलती है। क्योंकि अफगानिस्तान की टीम की जो ताकत है वह स्पिन गेंदबाजी है. और अगर यहां पर स्पिनर्स को मदद मिलती है तो साउथ अफ्रीका की टीम के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

कुछ ऐसी हो सकती है अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (उपकप्तान), रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, फरीद अहमद, फजलहक फारूकी।

ऐसी हो सकती है दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

 रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments