HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में बीजेपी से है सीधा मुकाबला.. हुड्डा बोले-वोट काटुओं से बचना...

हरियाणा में बीजेपी से है सीधा मुकाबला.. हुड्डा बोले-वोट काटुओं से बचना है

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में है। वोट काटुओं से बचकर रहना है। एक बार फिर बीजेपी वोटकाटुओं से मिलकर साजिश रच रही है। 5 साल पहले इन्हीं वोटकाटुओं के चलते हरियाणा में सरकार बीजेपी के पास चली गई थी। इस बार ऐसा नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी जा रही है और कांग्रेस आ रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस बार करारी हार से कोई नहीं बचा सकता।

जेजेपी और आप की ओर इशारा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का इशारा जेजेपी और बीजेपी की ओर था। आईएनएलडी ने भी पिछले चुनाव में अच्छे वोट हासिल किए थे। जेजेपी ने तो सात सीटें जीतकर बीजेपी के साथ सरकार बनाई थी। हालांकि चुनाव से पहले बीजेपी ने गठबंधन तोड़ दिया। अब कांग्रेस के सामने दोनों क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ आप का खतरा भी मंडरा रहा है। आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव मैदान में है। अब उसके वोट बढ़े तो कांग्रेस के वोट कम होना तय है। ऐसे में इसका खामियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ता है। बीजेपी को इसका फायदा होता है। चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने कोई गठबंधन नहीं किया है और दोनों अपने दम पर चुनाव मैदान में हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments