HomeHindi NewsHaryanaसीएम नायब सिंह ने की कैबिनेट मीटिंग.. विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव...

सीएम नायब सिंह ने की कैबिनेट मीटिंग.. विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक की। इस दौरान कैबिनेट ने 14वीं हरियाणा विधानसभा को भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेजा गया है। चुनाव के पहले यह सामान्य प्रक्रिया है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होना है। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे जिसके बाद साफ हो जाएगा कि हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। जबकि चुनाव मैदान में आईएनएलडी और बसपा के गठबंधन के अलावा जेजेपी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी भी मिलकर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी खुद के बलबूते पर चुनाव मैदान में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments