HomeHindi NewsHaryanaकांग्रेस के 10 साल और भाजपा के 10 साल में दिन-रात का...

कांग्रेस के 10 साल और भाजपा के 10 साल में दिन-रात का फर्क है : गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारा घोषणापत्र जनता की राय लेकर बनाया गया है। कांग्रेस जो वादा करती है वह निभाती है। वहीं भाजपा बिना तथ्यों के निराधार बात करती है। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस के 10 साल के शासन और भाजपा के 10 साल के शासन में दिन-रात का फर्क है। आप निश्चिंत रहें यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। हम अपने सभी वादें निभाएंगे। वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ये घोषणापत्र बहुत मेहनत से तैयार किया गया है। हमने अशोक गहलोत से बहुत कुछ सीखा है। सभी राज्यों का अध्ययन करने के बाद इसे तैयार किया गया है। मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।

दोनों राज्यों में जीतेंगे

बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि दोनों राज्यों हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जीतेंगे। हरियाणा में कांग्रेस जीतेगी और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन जीतेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments