HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र.. सरकार बनाने का किया दावा

हरियाणा कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र.. सरकार बनाने का किया दावा

कांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस ने 7 गारंटियां दी हैं, जिन्हें वह जीतने के बाद पूरी करेगी। कांग्रेस ने हाथ बदलेगा हालात का नारा दिया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैंने लगभग पूरे हरियाणा का दौरा किया है और पाया कि कांग्रेस पार्टी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। 36 समुदायों ने फैसला किया है कि इस बार वे हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

10 साल से सत्ता से बाहर है कांग्रेस

हरियाणा में कांग्रेस 2014 से सत्ता से बाहर है। पिछले दो बार के चुनाव में भाजपा ने सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस और भाजपा में बराबरी का मुकाबला रहा है। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि वह 10 साल बाद वापसी करेगी, तो भाजपा को विश्वास है कि वह हैट्रिक लगाएगी। चुनावी सभाओं का दौर भी शुरू हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी यहां सभा का शंखनाद कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments