HomeHindi NewsHaryanaकांग्रेस में चल रही वर्चस्व की लड़ाई.. नामांकन दाखिल कर बोले अनिल...

कांग्रेस में चल रही वर्चस्व की लड़ाई.. नामांकन दाखिल कर बोले अनिल विज

हरियाणा की अंबाला छावनी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने अपना नामांकन दाखिल किया। वे मनोहर लाल खट्टर सरकार में मंत्री थे। लेकिन नायब सिंह के कमान संभालने के बाद उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। उनकी टिकट पर भी संशय था, लेकिन पार्टी ने उन्हें 7वीं बार मैदान में उतार दिया है। अनिल विज कांग्रेस पर हमेशा हमलावर रहते हैं। उन्होंने नामांकन के बाद गुटबाजी पर सवाल उठाते हुए आड़े हाथों लिया।

एक दूसरे को नीचा दिखाने की लड़ाई चल रही

अंबाला छावनी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी की जनता बहुत समझदार और विवेकपूर्ण है। मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को 6 बार उन्होंने यहां से विजयी कराया है। आज सारे अंबाला छावनी के लोगों में उत्साह देखने को मिला है। इससे पता चलता है कि इस बार भी पहले से कहीं ज्यादा मतों से अंबाला की जनता विजयी करवाएगी। कांग्रेस पार्टी धड़ों का समूह है। जिस दिन से चुनाव आयोग ने चुनाव घोषित किए हैं, उसी दिन से उनमें वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। एक दूसरे को चित करने की और एक दूसरे को नीचा दिखाने की लड़ाई चल रही है। वो किस अंजाम तक पहुंचेगी, वो जनता जानती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments