HomeHindi Newsभारत और इंग्लैंड की टीम के बीच आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल,...

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल, कौन जाएगा फाइनल?

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच आज गयाना के मैदान पर t20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच खेला गया जहां पर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान की टीम को 9 विकेट से हराते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब बारी भारत और इंग्लैंड की टीम की है।

भारत और इंग्लैंड में कौन मारेगा बाजी?

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच साल 2022 के t20 विश्व कप में एडिलेड के मैदान पर सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। जहां पर इंग्लैंड ने भारत की टीम को 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और उसके बाद फाइनल भी जीत लिया था। अब भारतीय टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी। गयाना की पिच में स्पिनर के लिए मदद रहती है और हो सकता है भारतीय टीम एक अतिरिक्त स्पिनर इस मुकाबले में खिला सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments