HomeHindi NewsIPL के पहले मैच में कुछ इस तरह की हो सकती है...

IPL के पहले मैच में कुछ इस तरह की हो सकती है मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

सलामी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस की टीम की सलामी जोड़ी की बात की जाए तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर

मुंबई इंडियंस की टीम का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत है। हालांकि कई सारे प्लेयर अभी ज्यादा अनुभवी नहीं है लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने अभी तक किया है उस हिसाब से मुंबई की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, नेहल वडेरा, कप्तान हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, गेराल्ड कोएट्जी, मध्यक्रम में जिम्मेदारी संभालते दिखाई दे सकते हैं।

गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस की टीम के गेंदबाजी अटैक की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड, पीयूष चावला, और आकाश मधवाल खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

कुछ इस तरह की हो सकती है मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएट्जी, पियूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रीत बुमराह, ल्युक वुड।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments