HomeHindi Newsदेखें VIDEO : आग का गोला बना प्लेन, 181 लोग थे सवार,...

देखें VIDEO : आग का गोला बना प्लेन, 181 लोग थे सवार, 85 की मौत

दक्षिण कोरिया में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान रनवे से गुजर रहा था कि अचानक टेक ऑन नहीं कर पाया और तेज गति के साथ टकरा गया और आग का गोला बन गया। इस हादसे में कम से कम 85 यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। पता चला है कि विमान बैंकॉक से लौट रहा था और फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही छह क्रू मेंबर भी सवार थे। बताया जाता है कि विमान रनवे से उतरकर एक दीवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments