HomeHindi Newsट्रेंटब्रिज के मैदान पर दिखा बैजबॉल का कमाल, इंग्लैंड ने रचा इतिहास

ट्रेंटब्रिज के मैदान पर दिखा बैजबॉल का कमाल, इंग्लैंड ने रचा इतिहास

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम के बीच इस वक्त ट्रेंटब्रिज के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच का आज पहले दिन का पहले सेशन का खेल जारी है और इंग्लैंड की टीम ने बैजबॉल अंदाज में एक बार फिर से बल्लेबाजी करते हुए महज 4.2 ओवर में 50 रन पूरे कर दिए हैं और सिर्फ एक विकेट इंग्लैंड की टीम का गिरा है।

इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट सिर्फ 34 गेंद में 55 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके अबतक जड़ दिए हैं। इसके अलावा जैक क्रॉली तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं इसी के साथ इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक नया कमाल कर दिया है।

इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पूरे किए सबसे तेज 50 रन

इंग्लैंड की टीम की बात की जाए तो इंग्लैंड की टीम ने किसी भी पारी में सबसे तेज 50 रन बनाने का नया रिकॉर्ड बना दिया है इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कभी भी 4.2 ओवर में 50 रन नहीं बने थे लेकिन इंग्लैंड की टीम ने एक नया इतिहास बना दिया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments