HomeHindi Newsकानपुर टेस्ट मैच में चौथे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम...

कानपुर टेस्ट मैच में चौथे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम को मिले तीन विकेट

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन का खेल खेला जा रहा है। दो दिन बारिश में धुलने के बाद चौथे दिन का खेल शुरू हुआ, और पहले सेशन में बांग्लादेश की टीम ने 107 रनों से आगे खेलना शुरू किया और लंच तक 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं। इस वक्त मोमिनुल हक 100 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं उनके साथ मेहंदी हसन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। उन्होंने मुशफिकुर रहीम को क्लीन बोल्ड किया और भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई। उसके बाद मोहम्मद सिराज ने लिटन दास को कैच आउट कराया रोहित शर्मा ने एक शानदार कैच हवा में उछलते हुए पकड़ा। भारतीय टीम को दिन की तीसरी सफलता मोहम्मद रविचंद्रन अश्विन ने दिलाई। अश्विन ने शाकिब अल हसन को कैच आउट कराया। मोहम्मद सिराज ने एक दमदार कैच पकड़ा।

बांग्लादेश की टीम की ओर से नंबर तीन के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने शानदार शतक जड़ दिया है और अभी भी ना बाद बल्लेबाजी कर रहे हैं एक तरह से भारतीय टीम के लिए मोमिनुल हक मुसीबत खड़ी कर रहे हैं क्योंकि जब तक बांग्लादेश की टीम ऑल आउट नहीं होगी तो भारतीय टीम बल्लेबाजी में आकर तेजी से रन नहीं बन पाएगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments