HomeHindi NewsEntertainmentदादा साहब फाल्के पुरस्कार पर बोले मिथुन दा.. परिवार और पूरे विश्व...

दादा साहब फाल्के पुरस्कार पर बोले मिथुन दा.. परिवार और पूरे विश्व के प्रशंसकों को समर्पित है

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने की घोषणा पर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। मैं इसे अपने परिवार और पूरे विश्व में अपने प्रशंसकों को समर्पित करता हूं। गौरतलब है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है। अगले माह 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments