HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में तेज हुआ दलबदल का खेल.. JJP विधायक देवेंद्र सिंह बबली...

हरियाणा में तेज हुआ दलबदल का खेल.. JJP विधायक देवेंद्र सिंह बबली BJP में शामिल

दिल्ली में जेजेपी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद कई नेता दलबदल कर रहे हैं। जेजेपी के कई नेता-विधायक पार्टी छोडक़र भाजपा या कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। जेजेपी में टूट से पार्टी सुप्रीमो दुष्यंत सिंह चौटाला चिंतित हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि चंद्रशेखर से गठबंधन कर पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

परिवारवाद से ऊपर उठा हरियाणा

भाजपा में शामिल होने के बाद देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि PM मोदी के नेतृत्व में काम करने का मौका मुझे मिलेगा। हम अपने कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। आज हरियाणा परिवारवाद से ऊपर उठा है। टोहाना में पहले कोई काम नहीं होता था, अब वहां विकास देखिएगा। हम तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments