HomeHindi Newsश्रीलंका की टीम के बीच आज खेला जाएगा पहला T20 मुकाबला, कौन...

श्रीलंका की टीम के बीच आज खेला जाएगा पहला T20 मुकाबला, कौन मारेगा बाजी?

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच आज पल्लेकेले के मैदान पर पहला T20 मुकाबला खेला जाना है। आज से गौतम गंभीर सूर्यकुमार यादव के नए युग की शुरुआत होने जा रही है क्योंकि अब सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे और गौतम गंभीर टीम की कोचिंग करेंगे।

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच आज खेले जाने वाले पहले T20 मुकाबले की बात करें तो मौसम अच्छा खासा दिखाई दे रहा है। लेकिन अगर परिस्थितियों की बात करें तो पल्लेकेले में अच्छे खासे रन बनते दिखाई देते हैं इससे पहले जो T20 मुकाबले पल्लेकेले में हुए हैं वहां काफी रन बने हैं।

भारत की बल्लेबाजी के सामने होगी श्रीलंकाई गेंदबाजों की चुनौती

इस मुकाबले में अगर भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारतीय टीम की बल्लेबाजी तो काफी मजबूत दिखाई दे रही है। शुभमन गिल और जायसवाल जैसे खिलाड़ी पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। तो वहीं सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी भी टीम में मौजूद है। लेकिन श्रीलंका के पास बेहतरीन स्पिनर है रमेश मेंडिस भी टीम में शामिल हो गए हैं। हसारँगा भी टीम में मौजूद है ऐसे में एक कड़ा मुकाबला देखने मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments