HomeHindi NewsEntertainmentअक्षय कुमार की 3 साल में 9 फ्लॉप फिल्में.. ट्रोल हुए तो...

अक्षय कुमार की 3 साल में 9 फ्लॉप फिल्में.. ट्रोल हुए तो दिया यह जवाब

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्में इन दिनों लगातार फ्लॉप हो रही हैं। उन्हें हाल ही में रिलीज सिरफिरा से बेहद उम्मीदें थीं लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में असफल रही। सिरफिरा के साथ अब तक अक्षय की 3 साल में 9 फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। हालांकि इससे पहले भी अक्षय कुमार असफलता झेल चुके हैं और फिर शानदार वापसी भी की है। लेकिन अब लगता है कि असफलता उनके पीछे पड़ी है। अब उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया जाने लगा है। उनसे यूजर्स पूछ रहे हैं कि वो साल में 4 फिल्में क्यों करते हैं। हाल ही में उन्होंने इसका तीखा जवाब दिया। अक्षय ने कहा कि लोग बोलते हैं कि एक फिल्म करनी चाहिए। चलो मैं एक फिल्म कर लेता हूं, लेकिन बाकी दिन क्या करूंगा। तेरे घर में आऊं क्या? अक्षय ने कहा कि रोज मुझे कुछ न कुछ बोली जाता है। कोई कहता है कि बेरोजगारी चल रही है, कोई कहता है काम नहीं मिल रहा। लेकिन जिसको काम मिल रहा है, उसको तो करने दो।

सूर्यवंशी को छोडक़र बाकी फिल्में फ्लॉप

लॉकडाउन के बाद से अक्षय की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। सूर्यवंशी सफल हुई थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने सफलता का मुंह नहीं देखा। अब जल्द ही अक्षय की फिल्म खेल-खेल मे रिलीज होने वाली है, जिसमें वे तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर और एमी विर्क के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त को बॉक्स आफिस पर रिलीज हो रही है। इसी दिन स्त्री 2 और जॉन अब्राहम की वेदा भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में 3 फिल्मों के क्लैश का नुकसान भी अक्षय को हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments