HomeHindi Newsबारिश की वजह से पहले दिन का खेल हुआ खत्म, बारिश ने...

बारिश की वजह से पहले दिन का खेल हुआ खत्म, बारिश ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल जारी था और दूसरे सेशन का खेल चल रहा था। लेकिन तभी बारिश ने मैच में खलल डाल दिया और अब आधिकारिक तौर पर पहले दिन का खेल खत्म कर दिया गया है। बांग्लादेश की टीम में तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन इस वक्त बना लिए हैं।

बांग्लादेश की टीम की बात की जाए तो बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर रही है। क्योंकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है और यह फैसला सही भी साबित हुआ जब आकाशदीप ने बांग्लादेश के दोनों सलामी बल्लेबाजों को बेहद जल्द ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

आकाशदीप ने इस मुकाबले में अब तक 34 रन देकर दो सफलता हासिल कर ली है। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश की टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को 31 रनों पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments