HomeHindi Newsअयोध्या में उमड़ी रामभक्तों की आस्था.. महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु भी आ...

अयोध्या में उमड़ी रामभक्तों की आस्था.. महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु भी आ रहे दर्शन करने

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गणतंत्र दिवस का अवसर होने के कारण अवकाश के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन जरूरी व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है। मौनी अमावस्या पर भी प्रयागराज महाकुंभ और राममंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। यहां लोग सरयू नदी में डुबकी लगाने आएंगे।

लाखों की संख्या में श्रद्धालु आए

अयोध्या पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत ज्यादा है। प्रयागराज से कुंभ स्नान करने के बाद श्रद्धालु अयोध्या धाम होते हुए जा रहे हैं। जो कुंभ में जा रहे हैं वो भी अयोध्या धाम होते हुए जा रहे हैं। इस तरह से दोनों तरह की भीड़ यहां है। आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आए हुए हैं।

जोन और सेक्टर में विभाजित किया

पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या को सुगम दर्शन के लिए जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक का डायवर्जन किया गया है। बैरिकेड लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। भीड़ बढऩे पर बैरिकेड लगा कर रोका जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments