HomeHindi Newsसनातन बचेगा तो ही संगम बचेगा.. स्वामी चिदानंद सरस्वती से मिले धीरेंद्र...

सनातन बचेगा तो ही संगम बचेगा.. स्वामी चिदानंद सरस्वती से मिले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

उप्र के प्रयागराज महाकुंभ मेले में बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण ने दंडवत होकर उन्हें प्रणाम किया और आशीर्वाद लिया। स्वामी चिदानंद ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

अपने भीतर के सनातन को बचाए रखिए

परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि ये भारत का महान पर्व है, लोकतंत्र का पर्व है और मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि ये सनातन लोकतंत्र का पर्व है, क्योंकि सनातन है तो भारत है और भारत है तो सनातन है। सनातन बचेगा तो संगम बचेगा। सनातन नहीं तो संगम नहीं। चिदानंद ने कहा कि यह सब तभी बचेगा, जब सनातन बचेगा। इस सनातन के महापर्व में सिर्फ इतना ही कहूंगा कि अपने भीतर के सनातन को बचाए रखिए और अपने भीतर के संगम को बचाए रखिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments