HomeHindi Newsमेरे अंदर से इमोशन खत्म हो गया है, स्टार खिलाड़ी का बड़ा...

मेरे अंदर से इमोशन खत्म हो गया है, स्टार खिलाड़ी का बड़ा बयान

दक्षिण अफ्रीका को बारबाडोस में t20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में हराकर चैंपियन बनकर भारत लौटी टीम इंडिया का जमकर स्वागत हो रहा है। लगातार अब हर खिलाड़ी अपने घर जा रहे है और वहां पर फैंस उनका स्वागत कर रहे हैं। अभी इसी बीच भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने t20 विश्व कप के फाइनल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का कहना है कि फाइनल मुकाबले में जीतकर वह भावुक इस वजह से नहीं हुए थे क्योंकि उन्होंने इतने रोमांचक मुकाबले आईपीएल में खेल लिए हैं कि उनके अंदर से इमोशन खत्म हो गया है।

अर्शदीप सिंह ने कहा कि “मैं बहुत खुश था। मैंने आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए कई सारे रोमांचक मुकाबले खेले हैं और इसी वजह से मेरे अंदर कोई इमोशन नहीं बचा है। मैं कोशिश कर रहा था लेकिन आंसू निकले ही नहीं। मैंने देखा कि रोहित भाई, विराट भाई, जिन्होंने इतना कुछ अपने करियर में हासिल किया है वो सब अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे। मैं उनके लिए काफी ज्यादा खुश था। लेकिन मुझे नहीं पता कि मेरी आंख से आंसू क्यों नहीं निकले।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments