HomeHindi Newsइंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले 3 मैच खेलेगी टीम इंडिया

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले 3 मैच खेलेगी टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है और इस टेस्ट सीरीज से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने से पहले भारतीय टीम तीन चार दिवसीय मुकाबला खेलेगी ताकि इस बड़ी टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह से टीम इंडिया को अभ्यास मिल सके।

बड़ी सीरीज से पहले भारतीय टीम के पास होगा अभ्यास का मौका

आपको बता दें पिछले साल इंग्लैंड लायंस के खिलाफ सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा इंडिया ए टीम का हिस्सा थे, जो फिर बाद में टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच में खेले। 

इसके अलावा खबर मिली है कि बीसीसीआई ने बल्लेबाजों को सिलेक्शन के लिए अपनी दावेदारी रखने के लिए इन मैचों की पेशकश की है। वे वहां खेलते हैं या नहीं और उनका प्रदर्शन कैसा है, इस पर सिलेक्टर्स टीम चुनते समय विचार कर सकते हैं।

भारतीय टीम की बात की जाए तो टेस्ट क्रिकेट में इस साल भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और फिर उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ ही भारत टेस्ट सीरीज जीत सका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments