HomeHindi Newsकपिल देव भी जानते हैं कि योगराज सिंह थोड़े सनकी हैं, पूर्व...

कपिल देव भी जानते हैं कि योगराज सिंह थोड़े सनकी हैं, पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी योगराज सिंह इस वक्त सोशल मीडिया में अपने इंटरव्यू अपनी बेबाक राय के लिए छाए हुए हैं। जोगराज सिंह ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कपिल देव को लेकर कई बातें कही थी। जिसमें उन्होंने यह भी कहा था कि एक बार गुस्से में वह कपिल देव के घर बंदूक लेकर उन्हें मारने चले गए थे।

अब भारत के एक और पूर्व क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना हैं उन्होंने योगराज सिंह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और यह भी बताया है कि कपिल देव भी जानते हैं कि योगराज सिंह थोड़े सनकी हैं। योगराज सिंह को लेकर भी सुरेंद्र खन्ना ने बड़ा बयान दिया है।

योगराज सिंह थोड़े सनकी है: सुरेंद्र खन्ना

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेंद्र खन्ना ने योगराज सिंह को लेकर कहा कि ” वो योगराज सिंह कुछ भी बोल देते हैं वह हमारे दोस्त हैं। कपिल देव भी जानते हैं कि वह थोड़े सनकी हैं और बिना सोचे समझे बोलते हैं। वो 1983 था और अब 2025 है। “मेरे दोस्त, हाय योग ऐसी बातें मत करो।

आपको बता दें योगराज सिंह लगातार इंटरव्यू देते रहते हैं और महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव को लेकर कई तरह के बयान उन्होंने अपने बहुत सारे इंटरव्यू में दिए हैं। उनमें से एक बयान कपिल देव को लेकर लगातार वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुद कहा है कि वह कपिल देव को मारनेचले गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments