HomeHindi Newsतीसरे वनडे मुकाबले में जीत के इरादे के साथ उतरेगी टीम इंडिया

तीसरे वनडे मुकाबले में जीत के इरादे के साथ उतरेगी टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच आज कोलंबो के मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम वनडे मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम के लिए आज का मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत इस सीरीज में पिछड़ चुका है। और अगर भारतीय टीम को सीरीज बचानी है या ड्रॉ करनी है तो आज हर हाल में इस मुकाबले को जीतना होगा।

भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाजों को लेनी होगी जिम्मेदारी

अब तक शुरुआती 2 वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के मध्यक्रम ने काफी ज्यादा निराश किया है। मध्यक्रम के बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं इसी वजह से भारतीय टीम आसान से लक्ष्य का पीछा भी नहीं कर सकी है। सिर्फ 241 रन भारतीय टीम को दूसरे वनडे मुकाबले में बनाने थे लेकिन भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम से 231 रन भी नहीं बन सके थे। ऐसे में अगर आज भारतीय टीम को कमबैक करना है तो हर हाल में मध्यक्रम के बल्लेबाजों को जिम्मेदारी उठानी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments