HomeSportsBGT Seriesयशस्वी और राहुल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पर्थ टेस्ट मैच में...

यशस्वी और राहुल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पर्थ टेस्ट मैच में फ्रंट फुट पर टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है और टी टाइम तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 84 रन बना लिए हैं और भारतीय टीम की कुल बढ़त 130 रनों की हो गई है। भारत ने पहली पारी में 46 रनों की बढ़त हासिल की थी, और अब दूसरी पारी में यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल ने शानदार साझेदारी निभाते हुए टीम इंडिया को फ्रंट फुट पर पहुंचा दिया है।

यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल ने किया दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन

भारतीय टीम के बल्लेबाज जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए तो केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने अब तक बेहद संयम भरी बल्लेबाजी की है और रन भी बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 84 रन जोड़ दिए हैं। केएल राहुल 34 और यशश्वी जायसवाल 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने यहां पर बल्लेबाजी करके यह दिखा दिया है कि इस पिच पर अच्छी बल्लेबाजी भी की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments