HomeHindi Newsसीएम पद पर आया एकनाथ शिंदे का बयान.. बीजेपी को दिखा दिया...

सीएम पद पर आया एकनाथ शिंदे का बयान.. बीजेपी को दिखा दिया आईना

महाराष्ट्र में शानदार जीत पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं शुरू से कह रहा था कि शानदार जीत होगी। यह हमारी योजनाओं का नतीजा है कि जनता ने हम पर भरोसा किया है। मुख्यमंत्री पद पर उन्होंने कहा कि सभी के समन्वय से आगे का निर्णय लिया जाएगा। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। जब सभी आंकड़े आएंगे तो मिलकर तय करेंगे। ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी का सीएम बनने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी हमारे बीच तय नहीं हुआ है। जब पूरे आंकड़े आ जाएंगे तो हम मिलकर तय करेंगे। पीएम मोदी और अमित शाह इस पर निर्णय लेंगे।

गिरेबां में झांककर देखें उद्धव

उद्धव गुट पर शिंदे ने कहा कि उन्हें अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। शिंदे ने कहा कि हमने काम किया है और जनता ने काम के आधार पर ही हमें वोट दिया है। एक तरह हमने विकास किया, तो दूसरी तरह सभी के लिए योजनाएं लाकर जीवन स्तर बढ़ाने का प्रयास किया है। उनहोंने कहा कि किसी भी सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए इस तरह की योजना नहीं लाई थी। इसी के कारण वोटिंग परसेंटेज बढ़ गया और हमारी जीत हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments