HomeSportsBGT Seriesक्या टीम इंडिया के हाथ से निकल गया एडिलेड टेस्ट, क्या गेंदबाज...

क्या टीम इंडिया के हाथ से निकल गया एडिलेड टेस्ट, क्या गेंदबाज करा पाएंगे कमबैक?

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच आज से एडिलेड टेस्ट मैच शुरू हो गया है और पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ड्राइविंग सीट पर भी पहुंच गया है। क्योंकि सबसे पहले भारत ने आज एडिलेड टेस्ट मैच में टॉस जीता और सिर्फ 180 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। और दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं और इस वक्त भारत के पास सिर्फ 94 रन ही रह गए हैं।

पहली पारी में भारत के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। और फिर जब यह लगा था कि गेंदबाज भारतीय टीम का कमबैक करा देंगे तो गेंदबाजों ने भी तीसरे सेशन में काफी खराब गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका दिया। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पहले दिन के खेल में ही भारतीय टीम एडिलेड टेस्ट मैच में काफी पीछे हो गई है? या अभी भी दूसरे दिन आकर भारतीय गेंदबाज कुछ करिश्मा करेंगे और टीम इंडिया को मैच में वापस लाएंगे।

भारतीय गेंदबाजों को कराना होगा कमबैक

एडिलेड टेस्ट मैच का जब दूसरे दिन का खेल शुरू होगा तो सारी उम्मीदें भारतीय गेंदबाजों से होगी और गेंदबाजी अटैक के लीडर जसप्रीत बुमराह से होगी। क्योंकि एक बुमराह ही ऐसे गेंदबाज हैं जो यहां से भारतीय टीम का कमबैक करा सकते हैं और उस सिचुएशन में ला सकते हैं जहां से मैच में भारतीय टीम वापस आ सके। क्योंकि मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा ने आज काफी निराशाजनक गेंदबाजी की है। अब अगर भारतीय टीम को कमबैक करना है तो दूसरे दिन दमदार गेंदबाजी करनी होगी और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को आउट करना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments