HomeSportsBGT Seriesमोहम्मद सिराज ने रफ्तार से किया भौचक्का, फेंकी 181.6 किमी प्रति घंटे...

मोहम्मद सिराज ने रफ्तार से किया भौचक्का, फेंकी 181.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। पहले तो भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने अपने घुटने टेके, और रही सही कसर गेंदबाजों ने पूरी करवा दी। क्योंकि गेंदबाज भी आखिरी सेशन में सिर्फ एक विकेट ही हासिल कर सके और ऑस्ट्रेलिया इस वक्त पूरी तरह से फ्रंट फुट पर दिखाई दे रही है।

लेकिन इस टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी रफ्तार से हर किसी को चौंका दिया है क्योंकि मोहम्मद सिराज ने इस टेस्ट मैच में 181.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक दी है तो क्या यह सच बात है हम आपको हम यह बताएंगे कि क्या वाकई में मोहम्मद सिराज ने इतनी तेज गेंद फेंक दी है या फिर यह गलती से गलत स्पीड बताई गई है

तकनीकी ग्लिच की वजह से बढ़ गई मोहम्मद सिराज की स्पीड

दरअसल टेस्ट मैच के दौरान स्पीडोमीटर ने ओवर करने आये दाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की आखिरी गेंद की गति 181.6 किमी/घंटा दिखा दी। हालांकि यह साफ टेक्निकल ग्लिच था लेकिन ये सब देखकर और सोशल मीडिया पर इसको लेकर जबदस्त प्रतिक्रियाएं आने लगी। सिराज ने पहले दिन 10 ओवर गेंदबाजी की और 29 रन खर्च किये लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments