HomeHindi Newsटीम इंडिया ने रविचंद्रन अश्विन के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, इस खिलाड़ी...

टीम इंडिया ने रविचंद्रन अश्विन के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल:रिपोर्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 26 दिसंबर से चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। लेकिन उससे पहले खबर आ रही है कि तनुश कोटियान को रविचंद्रन अश्विन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया गया है। हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार तनुश कोटियन को शामिल करने की खबरें आ रही है।

तनुश कोटियन को टीम में किया गया शामिल:रिपोर्ट

आपको बता दें सूत्र ने आईएनएस को बताया कि “अक्षर पटेल को ऑस्ट्रेलिया जाना था, लेकिन अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण वह वापस घर चले गए हैं और कोटियन को मेलबर्न में टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए कहा गया है।

आपको बता दें बीते एक साल के अगर तनुश कोटियन के प्रदर्शन को देखा जाए तो इस वक्त तनुश कोटियन भारत के घरेलू क्रिकेट सर्किट में सर्वश्रेष्ठ आफ स्पिनिंग ऑलराउंडर हैं जो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें टीम में शामिल करने के लिए कहा गया है। अब देखना यह है कि उन्हें कब आधिकारिक तौर पर भेजा जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments