HomeHindi NewsEntertainmentतमिल डायरेक्टर विक्रम सुगुमारन का बस में निधन, 48 की उम्र में...

तमिल डायरेक्टर विक्रम सुगुमारन का बस में निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ा

तमिल सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक विक्रम सुगुमारन का 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोट्र्स के अनुसार, मदुरै से चेन्नई लौटते समय बस में यात्रा के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। विक्रम सुगुमारन एक निर्माता को अपनी नई स्क्रिप्ट सुनाकर मदुरै से लौट रहे थे, तभी अचानक बस में उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इन फिल्मों में किया काम

विक्रम सुगुमारन ने अपने करियर की शुरुआत दिग्गज फिल्म निर्माता बालू महेंद्र के सहायक निर्देशक के रूप में की थी। उन्होंने 1999-2000 के दौरान बालू महेंद्र के साथ कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया। उन्हें मुख्य रूप से उनकी पहली निर्देशित फिल्म माधा यानाइक कूटम (2013) के लिए जाना जाता है, जो एक ग्रामीण ड्रामा थी और समीक्षकों द्वारा काफी सराही गई थी। उनकी आखिरी फिल्म रावण कोट्टम थी, जो 2023 में रिलीज हुई थी। उनके आकस्मिक निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। कई कलाकारों और सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता शांतनु भाग्यराज ने एक्स पर लिखा, प्रिय भाई, आपसे बहुत कुछ सीखा है और हमेशा हर पल को संजोकर रखूंगा। बहुत जल्दी चले गए। आपको बहुत याद किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments