Monday, May 13, 2024
HomeHindi NewsBihar Newsभोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की संदिग्ध मौत.. चंद मिनट पहले डाला था...

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की संदिग्ध मौत.. चंद मिनट पहले डाला था ये स्टेटस

भोजपुरी की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता पांडेय उर्फ अन्नपूर्णा की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई है। वह मुंबई में रहती थीं और बहन की शादी में बिहार आई थीं। भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में अमृता की लटकती लाश मिली। अमृता ने सुसाइड क्यों किया, इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। बहरहाल मौत से पहले अमृता ने एक स्टेटस डाला, जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

भागलपुर में ही रुक गई थीं अमृता

अमृता पांडेय की शादी दो साल पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगडे से हुई जो एनिमेशन का काम करते थे। शादी के बाद दोनों मुंबई में ही रहने लगे थे। अमता की बहन की शादी थी, इसलिए अमृता अपने पति के साथ भागलपुर आई थीं। शादी के बाद 18 अप्रैल को चंद्रमणि मुंबई वापस लौट आए, जबकि अमृता भागलपुर में ही रुक गई थीं।

जिंदगी दो नावों पर..?

मौत से पहले अमृता शनिवार को देर से जागी थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस लगाया था। स्टेटस में लिखा था कि उनकी जिंदगी दो नावों पर है। हमने अपनी नाव डुबोकर उसकी राह आसान कर दी। अब उनके इस स्टेटस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अमृता के इस स्टेटस के क्या मायने हैं। क्या दो नावों यानि कि उसकी पारिवारिक परेशानी थी। इसलिए उसने यह कदम उठाया। अपनी नाव डुबोने के मायने भी पुलिस खोज रही है। बहरहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि सच्चाई से पर्दा उठ सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments