HomeHindi Newsचेन्नई की गेंदबाजी के सामने पस्त हैदराबाद की दमदार बल्लेबाजी

चेन्नई की गेंदबाजी के सामने पस्त हैदराबाद की दमदार बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराजइर्स हैदराबाद की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 78 रनों के अंतर से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में हैदराबाद की टीम 134 रन ही बना सकी।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की ओर से ऐडन माक्रम ने 32 रनों की पारी खेली। क्लासेन ने 20 रनों की पारी खेली। अब्दुल समद ने 19 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से तुषार देशपांडे ने 4 विकेट हासिल किये। इसके अलावा पथिराना ने 2 विकेट हासिल किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments