HomeHindi Newsसूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी से नहीं बल्कि, गेंदबाजी से दिलाई भारत को...

सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी से नहीं बल्कि, गेंदबाजी से दिलाई भारत को जीत

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच पल्लेकेले के मैदान पर खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को अब तक हमने बल्लेबाजी में भारतीय टीम को मैच जिताते और शानदार प्रदर्शन करते देखा है, लेकिन तीसरे T20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी से तो कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया लेकिन गेंदबाजी से उन्होंने भारतीय टीम को मैच जिता दिया।

सूर्यकुमार यादव ने डिफेंड किये 6 गेंद पर 6 रन

श्रीलंका की टीम को इस मुकाबले में जीत के लिए अंतिम 6 गेंद पर 6 रनों की आवश्यकता थी और आखिरी ओवर करने की जिम्मेदारी खुद सूर्यकुमार यादव ने उठाई। सूर्यकुमार यादव ने उस ओवर में सिर्फ पांच रन दिए और मैच सुपर ओवर में गया। और सुपर ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की और श्रीलंका के दोनों खिलाड़ियों को आउट कर दिया।

श्रीलंका की टीम एक आसान से मुकाबले को नहीं जीत सकी और सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम को बल्लेबाजी नहीं बल्कि अपनी गेंदबाजी से शानदार जीत दिला दी है। सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments