HomeHindi Newsमलवा आने से मसूरी-देहरादून मार्ग बाधित, मार्ग के दोनों ओर वाहनों की...

मलवा आने से मसूरी-देहरादून मार्ग बाधित, मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें

मसूरी देहरादून मार्ग पर कुल्हूखेत के निकट पहाड़ी से मलवा गिरने के कारण मार्ग बाधित हो गया है जिसके बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को दी गयी जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीन द्वारा मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है संवाददाता द्वारा खबर भेजने तक मार्ग को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है वहीं इससे जहां पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं स्थानीय लोग भी मार्ग में फंसे हुए हैं उत्तराखंड समाचार द्वारा लगातार मसूरी शहर को जाने वाले वैकल्पिक मार्ग की खबरें प्रकाशित की जाती रही है लेकिन अब तक शासन प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments